गौरीगंज, अक्टूबर 1 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र के गौतमपुर मजरे पूरे पहलवान में बुधवार को बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के शोध संस्थान वनस्पति अनुसंधान इकाई विक्रमगंज के वैज्ञानिक डॉ. प्रकाश सिंह एवं उनकी टीम ने किसानों के खेतों का भ्रमण कर धान की प्रजाति 'सबौर प्रताप' एवं 'विजय' का मूल्यांकन किया। कृषि वैज्ञानिकों ने खेतों में जाकर धान की उन्नत किस्मों की विशेषताओं, रोग प्रतिरोधक क्षमता और उत्पादन क्षमता का गहन अध्ययन किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यह प्रजाति स्थानीय जलवायु एवं दोमट बलुई मिट्टी के लिए उपयुक्त हैं। खासकर विजय किस्म ने इस वर्ष कम वर्षा के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस किस्म में सीधी बुवाई तकनीक का प्रयोग किया गया है। जिसमें पौधों की बालियों में औसतन 250 से 300 दाने पाए गए। पौधे मजबूत तन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.