गौरीगंज, सितम्बर 5 -- संग्रामपुर। विकास क्षेत्र के अमेठी-किठावर मार्ग के गोरखापुर गोशाला के पास मालती नदी पर पुल के चौड़ीकरण को लेकर अप्रैल माह में पुल को तोड़ दिया गया था। लेकिन आवागमन बाधित न हो इसके लिए बगल से वैकल्पिक रास्ता बनाया गया था। बरसात के कारण वैकल्पिक रास्ता पानी के बहाव में बह गया, जिसके कारण करीब दो माह से रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। कुछ दिन पहले पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पुल का निरीक्षण कर बताया गया कि सप्ताह भर के भीतर वैकल्पिक रास्ता बन जाएगा और आवागमन चालू हो जाएगा। लेकिन अब तक रास्ते की मरम्मत नहीं हुई और वैकल्पिक रास्ता टूटा का टूटा पड़ा हुआ है। जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही वैकल्पिक मार्ग दुरुस्त कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.