गौरीगंज, अगस्त 29 -- अमेठी। अमेठी से संग्रामपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित रेभिया नाले पर पुल बन रहा है। लोगों के आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। लेकिन कार्यदाई संस्था की लापरवाही के चलते वैकल्पिक मार्ग दुर्घटना का सबब बन गया है। कई जगह मार्ग धंस जाने से छात्राएं पैदल ही वैकल्पिक मार्ग से आने जाने को विवश हैं। दो पहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। शुक्रवार की सुबह वैकल्पिक मार्ग धंस गया तो ग्रामीणों ने मिट्टी डाली थी। लेकिन फिर भी समस्या दूर नहीं हुई। यदि दो पहिया या चार पहिया वाहन आ जाता है तो स्थिति खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त करवाने की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.