गौरीगंज, जनवरी 10 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र के सहोदरपुर गांव के पास स्थित एक बाग में लगातार दो दिनों से अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार धूप निकलने पर अजगर रोज़ बाहर निकल आता है, जिससे आसपास के गांवों में खतरे की आशंका बढ़ गई है। शुक्रवार की दोपहर सहोदरपुर गांव के पास बाग में गूलर के पेड़ के निकट ग्रामीणों ने एक विशाल अजगर देखा था। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई थी, लेकिन समय पर टीम न पहुंचने के कारण अजगर का रेस्क्यू नहीं हो सका। शनिवार की सुबह एक बार फिर अजगर दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अजगर अपने बिल में जा चुका था। ग्रामीणों का कहना है कि अजगर की लगातार मौजूदगी से बच्चों और मवेशियों को खतर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.