गौरीगंज, दिसम्बर 29 -- अमेठी। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा सोमवार को श्री निषादराज अखंडानंद पीजी कॉलेज किटियांवा शाहगढ़ में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने उपस्थित अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि मेले में कुल 11 कंपनियों के मानव संसाधन प्रतिनिधियों द्वारा 547 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया। जिनमें से 349 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया गया। इस अवसर पर राजकीय आईटीआई जगदीशपुर के प्रधानाचार्य अजय सिंह, अनुदेशक भारत भूषण मिश्रा, कौशल विकास मिशन से मृत्युंजय तिवारी, कालेज प्रबंधक शिवप्रसाद कश्यप आदि मौजूद रहे।

हि...