गौरीगंज, मई 16 -- अमेठी। युवती के अपहरण के मामले में विवेचक दरोगा द्वारा आरोपी से रिश्वत मांगने का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको संज्ञान लेते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से दारोगा रामकरन को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच एएसपी को दी गई है। रामगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती 24 अप्रैल को घर से गायब हो गई थी। पिता ने 27 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में युवती का पासपोर्ट बनने की जानकारी होने पर पिता ने दो मई को मोहम्मद शहजाद,अरमान,सलमान और इमरान के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया। परिजनों एवं क्षेत्र वासियों 3 मई को तहसील दिवस पर डीएम से मिलकर युवती का धर्मांतरण कराने व गलत कार्यों में धकेलने की आशंका भी जताई थी। एसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने 5 को मई को बरामद कर अपहरण के एक आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.