गौरीगंज, जून 23 -- अमेठी। समाजवादी पार्टी ने गौरीगंज से लगातार तीन बार पार्टी के विधायक रहे राकेश प्रताप सिंह को पार्टी विचारधारा के विपरीत विचारधारा का साथ देने के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस प्रकार सपा और राकेश प्रताप सिंह का 22 वर्ष पुराना रिश्ता खत्म हो गया। 22 साल पहले वर्ष 2003 में राकेश सिंह ने समाजवादी पार्टी के सदस्यता ग्रहण की थी। तब उन्हें युवजन सभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद गौरीगंज विधानसभा में राकेश सिंह ने सपा की मजबूती के लिए हर संभव कोशिश की। वह ब्लॉक प्रमुख बने और 2007 में पार्टी ने विधानसभा का टिकट दिया। इसके बाद लगातार तीन बार सपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए। अपने मजबूत नेटवर्क और जुझारूपन के चलते राकेश ने अपने परिवार और टीम के लोगों को जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.