गौरीगंज, जनवरी 10 -- शुकुल बाजार। बीते 6 जनवरी की रात थाना क्षेत्र के पूरे मल्लाहन मजरे खेममऊ निवासी ई-रिक्शा चालक रमेश मल्लाह की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पुरानी रंजिश व लेनदेन को लेकर प्लान बनाकर रमेश मल्लाह की हत्या कर शव को गोमती नदी में फेंक दिया था। पूरे मल्लाहन निवासी रमेश मल्लाह का शव 7 जनवरी की सुबह गोमती नदी से बरामद हुआ था। वह 6 जनवरी की रात गांव में नौटंकी कार्यक्रम में गया था। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर जंगबहादुर उर्फ जंगू व एक अन्य के विरुद्ध हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू की थी। एसपी ने हत्याकांड के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में एसओ विवेक वर्मा ने जांच के दौरान हत्याकांड में प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.