गौरीगंज, फरवरी 18 -- अमेठी, संवाददाता। रमजान पर्व को लेकर बुधवार को अमेठी कस्बे में सेंवई खजूर की दुकानों पर चहल-पहल शुरू हो गई है। गांधी चौक , सगरा तिराहा, अंबेडकर चौराहा के पास सेंवई की दुकानें सज गई हैं। मुस्लिम वर्ग के लोग इन दुकानों से खरीदारी शुरू कर दिए हैं। गांधी चौक पर खरीदारी कर रही शबाना बानो, मोहम्मद महफूज खान ने बताया रमजान का पाक महीना गुरुवार से शुरू होगा। इसके लिए वे सब तैयारी कर रहे हैं। जामा मस्जिद अमेठी के बड़े मौलवी मोहम्मद आदिल रजा ने बताया बुधवार की शाम जब चांद दिखाई पड़ेगा तब से रमजान की शुरुआत हो जाएगी। गुरुवार को रमजान का पहली नमाज पढ़ी जाएगी। उन्होंने बताया रमजान के बीच सभी मुस्लिम वर्ग दिनभर में तीन बार नमाज पढ़ेंगे। इस तरह पूरे महीने भर यह कार्यक्रम चलता रहेगा। लोग दुर्व्यसनों से दूर रहेंगे। चारों तरफ अमन चैन क...