गौरीगंज, मई 17 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री बीते 13 मई से लापता है। उस दिन वह रिश्तेदारी में एक निमंत्रण में गए थे। बेटी क खोजबीन के दौरान पता चला कि भद्दौर गांव निवासी आशीष अपने मित्र अनूप के साथ मिलकर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पिता ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि दो आरोपियों पर केस दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर युवती को बरामद किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...