गौरीगंज, दिसम्बर 10 -- संग्रामपुर। बुधवार को प्रतापगढ़ जिले के थाना क्षेत्र अन्तू के गौराडांड निवासी 32 वर्षीय राहुल पुत्र राजकुमार संग्रामपुर क्षेत्र में लगे कालीमाई मेला का देखने आया था। मेला देखने के बाद वह अमेठी-किठावर मार्ग से होते हुए बाइक से घर गौराडाड़ जा रहा था। जैसे ही वह ग्रामीण बैंक शाखा मुहीबसाह के सामने पहुंचा तभी उसकी बाइक के सामने आवारा पशु आ गया। जिससे बाइक टकराने से राहुल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी भेजवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...