गौरीगंज, फरवरी 11 -- अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बुधवार को पेश किए गए बजट में अमेठी जनपद को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। बजट प्रावधानों के तहत जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से जिला ग्राम्य विकास संस्थान की स्थापना, साइबर थाना संचालन, लघु सेतुओं के निर्माण और डाक बंगले के जीर्णोद्धार के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। सरकार ने प्रदेश के आठ जनपदों में जिला ग्राम्य विकास संस्थान के निर्माण का प्रस्ताव रखा है, जिसमें अमेठी भी शामिल है। इस संस्थान के निर्माण पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। संस्थान बनने के बाद ग्राम विकास विभाग से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम अब जिले में ही आयोजित किए जा सकेंगे। वर्तमान में प्रशिक्षण के लिए अन्य जनपदों में जाना पड़ता है। जिससे समय और संसाधनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.