गौरीगंज, जनवरी 3 -- अमेठी। संवाददाता जिले के निर्माण के 15 साल बाद दीवानी न्यायालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए अनुमानित लागत 220 करोड़ रुपए के सापेक्ष पहली किश्त के रूप में 55 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं। जिसके बाद कार्यदायी संस्था निर्माण खंड पीडब्लूडी अयोध्या द्वारा काम शुरू करा दिया गया है। जून 2027 तक निर्माण कार्य पूर्ण होने की बात कही जा रही है। दीवानी न्यायालय के निर्माण के बाद जिले के वादकारियों को पड़ोसी जनपदों सुलतानपुर व रायबरेली के चक्कर लगाने से छुटकारा मिल सकेगा। जिला मुख्यालय गौरीगंज में दीवानी न्यायालय के निर्माण की मांग लंबे समय से अधिवक्ताओं व जनपद वासियों की तरफ से की जा रही थी। इसके लिए प्रशासन ने गौरीगंज के जामो रोड पर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के बगल लगभग 60 एकड़ जमीन चिन्हित कर बाउंड्रीवाल व गेट ब...