गौरीगंज, जनवरी 3 -- अमेठी। मुसाफिरखाना तहसील में अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच टकराव लगातार गहराता जा रहा है। अधिवक्ताओं ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए साफ कर दिया है कि जब तक एसडीएम को हटाया नहीं जाता, तब तक न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार जारी रहेगा। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने इस संबंध में प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम द्वारा न्यायिक कार्यों में मनमानी की जा रही है और अधिवक्ताओं की बातों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे न सिर्फ वादकारियों को परेशानी हो रही है, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। अधिवक्ताओं का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उन्हें यह कड़ा कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.