गौरीगंज, जुलाई 31 -- अमेठी। विराहिनपुर विशेषरगंज मार्ग पर कीचड़ पानी भरा हुआ है। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। चचकापुर और रायपुर के बीच में लिंक मार्ग बन रहा है, उसे लिंक मार्ग के लिए विशेश्वरगंज जाने वाले मार्ग पर आरओबी का निर्माण हो रहा है। लेकिन यहां सर्विस रोड नहीं बन रही है। जिसके चलते ब्रिज के पास सड़क पर कीचड़ पानी भर गया है। इस रास्ते से होकर गंगौली भुसहरी विशेश्वरगंज महसौ उत्तरगांव रेभा आदि गांव के लोग इस कीचड़ से आने जाने के लिए मजबूर हैं। बरसात होने से रास्ता और अधिक खराब हो गया है। ग्रामीण प्रदीप कुमार पांडे विकास शुक्ला तथा प्रधान प्रतिनिधि गिरीश अम्बा सिंह आदि लोगों ने बताया वे सब सर्विसलेन की मांग कर रहे हैं लेकिन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों की मांग को अनसुना कर रहे हैं। यह अब कच्चे मार्ग से भी बदहाल हो गया है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.