गौरीगंज, नवम्बर 19 -- अमेठी। डेढ़ पसार गांव के पास बाइक और साइकिल की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सीएचसी अमेठी में हुआ। मंगलवार की देर शाम पूरे कुटुरु दादूपुर थाना मुंशीगंज निवासी दिलशाद अली साइकिल से कहीं गए थे। वापस घर लौटते समय जब वह डेढ़ पसार गांव के पास पहुंचे तभी भुसियावां गांव निवासी रोहित कश्यप की बाइक उनसे टकरा गई। जिससे दोनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी अमेठी भेजवाया। जहां पर इलाज के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...