गौरीगंज, अप्रैल 29 -- अमेठी। मंगलवार को रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कॉलेज सुषमा नगर मुंशीगंज में राजा होकर भी ऋषि तुल्य अनुशासित तथा सादगी भरा जीवन जीने वाले राजर्षि रणंजय सिंह की 125 वीं जयंती के अवसर पर वैदिक यज्ञ का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य विजय कुमार चौरसिया तथा उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार तिवारी की देखरेख में पूजन हवन कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राजर्षि रणंजय सिंह को आहुतियां अर्पित की गई। प्रधानाचार्य ने कहा कि राजर्षि रणंजय सिंह ने अमेठी में शिक्षा की आधारशिला रखी और उन्होंने अपने जीवन में महर्षि दयानंद के विचारों को आत्मसात किया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...