गौरीगंज, जनवरी 5 -- अमेठी। मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के गरथोलिया डिहवा निवासी अभिषेक विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की देर शाम वह गरथोलिया गांव में भोज कार्यक्रम में गया था। जहां पर उसके गांव के ही देव कनौजिया व उसके भाई अरमान कनौजिया ने अचानक उसे गालियां देते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...