गौरीगंज, जनवरी 5 -- संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के सांगीपुर कनू निवासी अंकित सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की शाम वह भैंस चरा रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे सांगीपुर निवासी सौरभ उपाध्याय व गौरव उपाध्याय तथा जोगाजीत का पुरवा निवासी अंशु सिंह व कनू निवासी आदर्श सिंह ने गालियां देते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। हल्ला गुहार सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। एसओ संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्जकर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...