गौरीगंज, जनवरी 5 -- अमेठी। भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव में रविवार को दरवाजे की जमीन व पेड़ के विवाद में प्रभुनाथ दुबे व सुरेश दुबे के बीच मारपीट हो गई। प्रभुनाथ दुबे का आरोप है कि दरवाजे की सफाई करते समय सुरेश के पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। जबकि सुरेश दुबे का आरोप है कि प्रभुनाथ दुबे के पक्ष के लोग उनका पेड़ जलाने का प्रयास कर रहे थे। जिसे रोकने पर विपक्षियों द्वारा मारपीट की गई। एसओ तनुज पाल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.