गौरीगंज, सितम्बर 13 -- अमेठी। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर अमेठी में प्रदर्शन किया। उसके बाद सीओ के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त किया। शनिवार को थाना समाधान दिवस में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चुन्नू सिंह तथा जिला उपाध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। एक पदाधिकारी पर फर्जी एससी एसटी एक्ट का केस दर्ज किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने उनके प्रदर्शन को रोकने के लिए भरसक प्रयास किया। लेकिन भाकियू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी रहा। जिसके बाद क्षेत्राधिकारी मनोज मिश्रा मौके पर पहुंचे। सीओ को ज्ञापन सौंपकर कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के निराकरण की मांग की। सीओ ने सभी मामलों की जांच कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। जिलाध्यक्ष चुन्नू सिंह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.