गौरीगंज, जनवरी 9 -- शुकुलबाजार, संवाददाता। मुसाफिरखाना तहसील में बार एसोसिएशन व एसडीएम के बीच चल रहे विवाद को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को क्षेत्र की अन्य ज्वलंत समस्याओं के साथ ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने ब्लॉक मुख्यालय के धनेशा राजपूत में दो वर्ष से पूर्व प्रस्तावित बस अड्डा निर्माण, धान खरीद में देरी, सुबह-शाम हो रही अघोषित बिजली कटौती, सूखी नहरें और आवारा पशुओं की समस्या को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार राहुल सिंह व बीडीओ अंजली सरोज को सौंपा गया। जिला संरक्षक देवी दयाल शर्मा व जिला उपाध्यक्ष शेषनाथ तिवारी के नेतृत्व में आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि बार एसोसिएशन व एसडीएम के विवाद से तहसील का कामकाज प्रभावित...