गौरीगंज, अक्टूबर 4 -- अमेठी, संवाददाता। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही रिमझिम बरसात ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। शुक्रवार को दिनभर हल्की-हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी से बड़ी राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अमेठी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश की वजह से वातावरण में नमी बनी हुई है और लोग सुबह-शाम हल्की ठंडक भी महसूस कर रहे हैं। बरसात ने न केवल मौसम को खुशनुमा बनाया बल्कि किसानों के लिए भी यह संजीवनी साबित हुई है। धान की फसल के लिए यह बारिश बेहद उपयोगी मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि इस समय हुई बरसात ने उनकी सबसे बड़ी चिंता दूर कर दी है। क्योंकि अब फसल को अलग से सिंचाई की आवश्यकता नहीं रहेगी। समय पर मिली वर्षा से पैदावार बेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.