गौरीगंज, दिसम्बर 10 -- अमेठी। वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र वृद्धों को अब कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए समाज कल्याण विभाग अब फेमिली आईडी से पात्र लाभार्थियों की पहचान और सत्यापन करेगा। पायलट प्रोजक्ट के रूप में यह योजना प्रदेश के पांच जिलों में लागू की गई है। जिसमें अमेठी जिला भी शामिल किया गया है। नई पेंशन व्यवस्था को फेमिली आईडी के एक परिवार, एक पहिचान सिसटम से जोड़ा गया है। इससे बुजुर्गों को पेंशन प्राप्त करने में सहूलियत मिलेगी। प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन प्रक्रिया को फेमिली आईडी से जोड़ा जा रहा है। फेमिली आईडी में परिवार के सभी व्यक्तियों की उम्र और आय का विवरण दर्ज किया जाता है। जिससे 60 वर्ष पार करने वाले बुजुर्गों की पहचान करना आसान हो जाएगा। साथ ही उनकी पेंशन के लिए पात्रता का भी पता चल जाएगा। नई व्यवस्था के तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.