गौरीगंज, फरवरी 18 -- मुसाफिरखाना। स्थानीय ब्लॉक सभागार में भाजपा के जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और जिला प्रभारी शंकर गिरी सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। जिला प्रभारी ने संगठनात्मक ढांचे और अनुशासन पर प्रकाश डाला। आगामी 7 मार्च से एक माह तक विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.