गौरीगंज, मई 15 -- संग्रामपुर। क्षेत्र के विशेषरगंज बाजार में पोस्ट आफिस के सामने गर्मियों में भी पानी भरा रहता है। पोस्ट आफिस होने के चलते मजबूरी में लोगों को यहां आना पड़ता है। वहीं शिव मंदिर पर दर्शन करने के लिए शिवभक्त भी प्रतिदिन इस रास्ते से गुजरते हैं। स्थानीय रामू गुप्ता ने बताया कि यह क्षेत्र हिम्मतगढ़ में आता है। लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा इसके लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। हरिश्चंद्र सोनी ने बताया कि रामगढ़, डेहरा, विशेषरगंज बाजार आने जाने वाले हजारों राहगीरों को मजबूरन गंदे पानी से होकर आना जाना पड़ता है। लोगों ने समस्या के निराकरण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.