गौरीगंज, फरवरी 18 -- गौरीगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बाबूजी का पुरवा मऊ निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा का शव घर से लगभग डेढ़ किमी दूर सीवान में दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा एक दिन पहले ही घर से चारा काटने की बात कहकर निकली थी। गांव निवासी ओमप्रकाश की पुत्री अंतिमा श्री रणंजय इंटर कालेज में दसवीं की छात्रा थी। बुधवार को उसका हिन्दी का पेपर था। मंगलवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे वह घर से खेत से चारा काटने की बात कहकर निकल गई। बुधवार की सुबह तक वह वापस लौटकर घर नहीं आई। खोजबीन के बाद परिजन मुकदमा दर्ज कराने निकले थे, तभी स्थानीय लोगों ने उन्हें गांव के दक्षिणी तरफ सीवान में पेड़ से एक शव लटके होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों के होश उड़ गये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.