गौरीगंज, मई 26 -- गौरीगंज। एसपी आवास से पूरे शुक्लन तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में था। मार्ग पर गड्ढों से लोगों का चलना दूभर हो गया था। हिन्दुस्तान ने स्थानीय लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी द्वारा पूरी सड़क पर नई परत डाली जा रही है। मरम्मत कार्य शुरू होने से क्षेत्रीय जनता ने राहत की सांस ली है और हिन्दुस्तान का आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.