गौरीगंज, दिसम्बर 29 -- मुसाफिरखाना। थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूरबगांव से रविवार को एक 14 वर्षीय बालक लापता हो गया है। जिसकी तलाश के लिए परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार रविवार की सुबह सनी पुत्र सुरेश प्रजापति का अपने छोटे भाई से झगड़ा हुआ, जिसके बाद डर के कारण वह घर से चला गया। दिन में लगभग साढ़े 11 बजे उसे टोले में में बच्चों के साथ खेलते देखा गया, लेकिन बाद में वह वहां से भी चला गया। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका है। मामले में मां सुनीता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने लापता बालक की तलाश शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...