गौरीगंज, जनवरी 10 -- संग्रामपुर। पुलिस ने अपराधियों के धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत छह वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं शांतिभंग में पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए एसडीएम न्यायालय में चालान भेजा है। एसओ संजय सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत उन्होंने पुलिस टीम के साथ गैंगेस्टर एक्ट से संबन्धित पांच वारंटियों विकास वर्मा निवासी ग्राम छोटेगंज बाबा की बगिया थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़, गंगाराम शर्मा, अनीता पत्नी गंगाराम शर्मा, मनीषा पत्नी राजबहादुर निवासीगण तहेलियापुर मजरे राजापुर थाना संग्रामपुर व अशोक कुमार निवासी ग्राम मड़ौली थाना संग्रामपुर को गिरफ्तार किया। वहीं मारपीट के मुकदमें के वारंटी अभियुक्त राधेश्याम निवासी ग्राम पूरे घीसा कनू थाना संग्रामपुर को गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्तों को...