गौरीगंज, मई 22 -- गौरीगंज। हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमें में फरार चल रहे अभियुक्त के घर पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा की है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के संभावां निवासी संजय यादव पर कई गंभीर धाराओं में अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। जो लगातार फरार चल रहा है। जिसके विरुद्ध न्यायालय से धारा 82 सीआरपीसी की नोटिस प्राप्त कर गुरुवार को अभियुक्त के घर, पंचायत भवन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर दिया गया है। अभियुक्त द्वारा पुलिस या न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण न किए जाने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.