गौरीगंज, दिसम्बर 6 -- भादर। रामगंज थाना क्षेत्र के ढेमा निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की शाम वह ढेमा बाजार गया था। जहां पुरानी रंजिश को लेकर आलमपुर निवासी प्रदीप वर्मा, संदीप वर्मा व रोहित वर्मा ने गाली गलौज करते हुए उसे लात घूंसों और डंडों से जमकर मारापीटा। जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। एसओ रामगंज ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...