गौरीगंज, दिसम्बर 7 -- अमेठी। जिला भाजपा कार्यालय गौरीगंज में रविवार को एसआईआर अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय उपस्थित रहे। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय राय ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट संकल्प है कि पात्र मतदाता का नाम कटने न पाए और अपात्र का नाम जुड़ने न पाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में मतदाता सूची में कई प्रकार की त्रुटियां देखी जाती थीं। एक व्यक्ति का कई जगह नाम दर्ज हो जाता था। वहीं विलोपित व्यक्तियों के नाम सूची में बने रह जाते थे। इससे न केवल मतदाता सूची प्रभावित होती थी, बल्कि मतदान प्रतिशत पर भी नकारात्मक असर पड़ता था। इसे लेकर ही एसआईआर अभियान चल रहा है। जबकि विपक्ष इस पर अनावश्यक भ्रम फैलाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.