गौरीगंज, अप्रैल 29 -- अमेठी। भारत विकास परिषद की अमेठी इकाई का पुनर्गठन किया गया। संगठन के जिला संरक्षक पूर्व सीएमओ डा. यूके पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिलेश कुमार शुक्ल को जिलाध्यक्ष तथा देवी प्रसाद अग्रवाल को संरक्षक बनाया गया है। प्रवेश कुमार जायसवाल महामंत्री, राजेन्द्र यादव वित्त सचिव, अंजनी कुमार पाण्डेय शाखा संयोजक, ममता मिश्रा जिला संयोजक महिला सहभागिता, दिनेश जायसवाल संस्कार प्रभारी, डॉ. अर्जुन प्रसाद पाण्डेय पर्यावरण प्रभारी तथा सुधाकर पांडेय को गुरुवंदन धर्म अभिनंदन प्रभारी मनोनीत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...