गौरीगंज, दिसम्बर 10 -- भेटुआ। अमेठी-सुल्तानपुर राजमार्ग पर रामनाथपुर गांव के पास नाले पर बना पुल कुछ ही महीनों में टूटकर नाले में गिर गया। जिससे राहगीरों के लिए दुर्घटना का गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पुल के टूटने के बाद सड़क का हिस्सा पूरी तरह खुल गया है। लेकिन इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग ने अब तक न तो पुल का निर्माण कराया और न ही किसी तरह का सांकेतिक चेतावनी बोर्ड ही लगाया है। ग्रामीण गंगेश पांडेय, अजय मिश्रा और कप्तान मिश्रा ने बताया कि पुल टूटने की सूचना विभाग को कई बार दी जा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...