गौरीगंज, मार्च 25 -- मुसाफिरखाना। नगर पंचायत के नवनिर्मित पार्क के दक्षिण-पश्चिमी छोर पर संपर्क मार्ग के पास कूड़े का ढेर जमा है। जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी हो रही है। इस मार्ग से कई कॉलोनियों के लोग आते-जाते हैं। लेकिन यहां न तो कोई डस्टबिन लगाया गया है और न ही समय पर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई है। सड़कों की दैनिक सफाई भी नहीं कि जाती है। जिसके कारण गंदगी से न सिर्फ वातावरण दूषित हो रहा है, बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पंचायत प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई कराने और नियमित कूड़ा निस्तारण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.