गौरीगंज, जून 19 -- अमेठी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन अमेठी जनपद में हर्षोल्लास एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गौरीगंज स्थित केंद्रीय जनसंपर्क कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की। मिश्रौली गांव में आयोजित कार्यक्रम में दलित परिवारों की महिलाओं, बच्चों और बेटियों के साथ केक काटा गया। ईशानी सरोज ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है, जो हमेशा याद रहेगा। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संजय गांधी अस्पताल, मुंशीगंज पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में केक काटा गया। कार्यक्रम में दुर्गेश प्रताप सिंह, रवि मौर्य, शुभम तिवारी, अमन राजपूत, मान सिंह, प्रदीप पासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.