गौरीगंज, मार्च 15 -- अमेठी। जिले में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जामो थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में जहां दो युवकों की मौत हो गई। वहीं बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई। एक युवक की मौत नहर में नहाते समय डूब जाने से हुई। वहीं जगदीशपुर में होलिका दहन के बाद घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सभी मामलों में मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की है। जामो संवाद के अनुसार बीते शुक्रवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के भोएं गांव निवासी 30 वर्षीय अजय पांडेय पुत्र अशोक पांडेय अपने गांव के दो साथियों अभिषेक पुत्र शिवकुमार 24 तथा रोहित सरोज पुत्र मिहीलाल सरोज 24 के साथ बाइक से बुआ के घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.