गौरीगंज, मार्च 25 -- अमेठी। आरआरपीजी कालेज अमेठी में उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश एवं संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का मंगलवार को समापन हुआ। समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए डॉ. ज्वलंत कुमार शास्त्री ने कहा कि योग दर्शन को लेकर कोई भी मतभेद नहीं है। संत तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय कादीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर आरएन सिंह ने कहा कि दिनचर्या और खानपान में सुधार करना नितांत आवश्यक है। केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद के प्रोफेसर राम किशोर त्रिपाठी ने योग शब्द की उत्पति और विकास पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि युज धातु से योग शब्द आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.