गौरीगंज, सितम्बर 6 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के अनखरा गांव के पास शनिवार को नहर से एक युवती का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान आरती मौर्य (19) पुत्री धर्मराज निवासी शाहपुर रेसी थाना जामो के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक आरती 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे घर से खेत जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की पर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता धर्मराज मौर्य ने शुक्रवार को जामो थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। एसएचओ जामो विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर आरती की तलाश की जा रही थी। शनिवार को उसका शव मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के अनखरा गांव के पास नहर में मिला। मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस सम्बंध में आवश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.