गौरीगंज, सितम्बर 13 -- मुसाफिरखाना। प्रेमशाह गांव से मुंशीगंज मार्ग तक नहर पटरी पर बनी करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों झाड़ियों से घिरकर बेहद संकरी और जोखिमभरी हो गई है। सड़क के दोनों तरफ उगी झाड़ियां इतनी बढ़ चुकी हैं कि कई जगह सड़क दिखाई ही नहीं देती। स्थानीय लोग और वाहन चालक इस मार्ग का उपयोग शॉर्टकट के रूप में करते हैं, लेकिन अब यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं रहा। रात के समय दृश्यता कम होने पर दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि न तो नहर विभाग और न ही सड़क विभाग ने अब तक झाड़ियां कटवाने की कोई पहल की है। लोगों ने झाड़ियों की जल्द सफाई कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.