गौरीगंज, दिसम्बर 18 -- अमेठी। महमूदपुर ग्राम पंचायत में बाईपास पर हाईवे किनारे रखी एक परचून की गुमटी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। महमूदपुर निवासी दिव्यांग राम विश्वास गांव के सामने बाईपास पर चाय पान मसाला की दुकान चलाता था। उसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे दुकान जलकर राख हो गई। दुकानदार को आग लगने की जानकारी उस समय हुई, जब वह सुबह टहलने के लिए बाहर निकला था। लौटकर देखा तो उसकी गोमटी धू-धू कर जल चुकी थी। आग से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उसकी आजीविका चलाने का दुकान एक सहारा थी। लोगों ने दुकानदार को मदद दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...