गौरीगंज, नवम्बर 27 -- अमेठी। ठेंगहा निवासी गायत्री प्रसाद मिश्रा बुधवार की दोपहर अमेठी स्थित एसबीआई से 40 हजार रुपये निकालकर थैले में रखकर बाहर निकले थे। गायत्री मंदिर में दर्शन करने के बाद जब वह दुर्गापुर रोड की एक इलेक्ट्रिक दुकान पर सामान खरीदने पहुंचे तो पैसा देने के लिए थैले में हाथ डाला तो पैसे गायब मिले। नीचे से थैला कटा हुआ मिला। पैसे गायब देख वह परेशान हो गए। वहीं सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं उनके आसपास दिखीं। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकालकर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...