गौरीगंज, दिसम्बर 13 -- शुकुल बाजार। क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार तीसरे दिन भी बना हुआ है। अलग-अलग गांवों में कुत्तों के हमलों से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। गुरुवार को 18 और शुक्रवार को 23 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया था। इसके बाद शुक्रवार देर शाम से शनिवार तक 11 और लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो गए। तीन दिनों में अब तक कुल 52 लोग घायल हो चुके हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए शुकुलबाजार सीएचसी में भर्ती कराया गया। लगातार हो रहे हमलों के कारण लोग बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर वर्मा ने बताया कि सभी घायलों को एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगाया गया है और अस्पताल में दवाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुत्ते के काटने या खरोंच की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुं...