गौरीगंज, मार्च 9 -- मुसाफिरखाना। दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग को लेकर महिला की पिटाई कर पति ने तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। महिला के ससुर, सास व पति के भांजे ने भी उसे प्रताड़ित किया। पीड़िता की तहरीर पर पति सहित चार के विरुद्ध केस दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के पूरे जोरई मजरे मोहिद्दीनपुर निवासी जन्नतुल फिरदौस पत्नी मो. आरिफ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शादी के बाद से ही उसके पति, ससुर अनवारुल हुसैन, सास महरुल निशा व पति के भांजे मो. आसिफ उर्फ इंतजार द्वारा चार पहिया गाड़ी की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट व गाली गलौज की जा रही थी। पति से उसका पांच साल का एक पुत्र है। आरोप है कि छह माह पूर्व दहेज को लेकर उसे बुरी तरह से मारा पीटा गया। लोकलाज के कारण वह चुप रही। बीते सात मार्च को शाम सात बजे उसके पति ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.