गौरीगंज, मई 17 -- गौरीगंज। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा द्वारा शनिवार को जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। पार्टी के प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने यात्रा का नेतृत्व किया। उन्होंने तिरंगा यात्रा को मां भारती व भारतीय सेना का जयघोष बताते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा विजय संकल्प का उत्सव है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के संयोजन में फल मंडी से शुरू होकर तिरंगा यात्रा ब्लाक कार्यालय के शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई। जहां भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा। हांथों में तिंरगा लिए लोग भारत माता के जयघोष लगा रहे थे। सांसद अमरपाल मौर्य ने कहा कि आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर की गई सैन्य कार्रवाई ने भारत की संप्रभुता और शौर्य ने पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.