गौरीगंज, जनवरी 3 -- अमेठी। तहसील परिसर मुसाफिरखाना में नृत्य करते लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक लेखपाल के रिटायरमेंट कार्यक्रम का है, जिसमें तहसील परिसर के अंदर ही नाच-गाना किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों से लेकर आम लोगों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वायरल वीडियो में तहसील परिसर में दो लोग बाजे की धुन पर नृत्य करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह कार्यक्रम एक लेखपाल के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रशासनिक स्तर पर भी फिलहाल इस मामले में कोई लिखित बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि सरकारी कार्यालय प...