गौरीगंज, मई 18 -- मुसाफिरखाना। स्थानीय तहसील सभागार में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में आईं 35 शिकायतों में से 5 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। तहसील में आयोजित समाधान दिवस में जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी की उपस्थिति में डीएम संजय चौहान ने पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाएं। सभी अधिकारी प्रतिदिन 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करें और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं। पुलिस से जुड़ी शिकायतों को एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने सुना और संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें प्राप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.