गौरीगंज, दिसम्बर 12 -- अमेठी। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को लेकर शुक्रवार को डीएम संजय चौहान ने विधानसभा गौरीगंज अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय पचेहरी के बूथ संख्या 335, 336 और 337, मॉडल प्राइमरी स्कूल मिश्रौली के बूथ संख्या 343 तथा विधानसभा अमेठी के प्राथमिक विद्यालय कुड़वा के बूथ संख्या 28, 29 व 32 का स्थलीय निरीक्षण किया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि कोई भी नाम गलत या संदेहास्पद लगे तो उसकी जांच अवश्य कर लें। जो लोग मृतक या शिफ्टेड हैं उनकी भी जांच कर लें। गौरतलब है कि शुक्रवार को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ और बीएलए की संयुक्त बैठकें आयोजित कराई गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...