गौरीगंज, जुलाई 12 -- अमेठी। जिले में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। हल्की सी बारिश होते ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे आमजन से लेकर किसान तक परेशान हैं। समस्या को देखते हुए जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा है। शुक्रवार की रात टिकरी फीडर की सप्लाई लाइन पर महुआ का पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और भेटुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत पीपरपुर के रामापुर गांव में अंधेरा छा गया। शनिवार दोपहर तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। घटना में दो खंभे टूट गए। जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। स्थानीय ग्रामीणों विजय बहादुर, राम सुख, श्रीनाथ, राजा राम, वंशराज, सुरेश और जगतपाल ने बताया कि रात से गांव में बिजली नहीं है और विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। प्रभारी अवर अभियंता रवि प्रकाश सिंह ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.